फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hospital,loot,dampatti

नहर किनारे बेहोश मिले एमपी के पति और पत्नी

Tue, 03 May 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
hospital,loot,dampatti
घायल उमाशंकर मिश्र। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। कस्बे के अटेलवा पर नहर के पास खंदक में मंगलवार को मध्य प्रदेश के रहने वाले पति-पत्नी बेहोशी की हालत में मिले। जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने दोनों के जेवर-नकदी लूटकर उन्हें फेंक दिया था। ग्रामीणों ने दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के उमरीया जिला तारा परसेवा गांव निवासी उमाशंकर मिश्र (65) व उनकी पत्नी सरोज देवी (62) सोमवार को मध्य प्रदेश से प्रतापगढ़ जनपद में होने वाली दावत में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

देर रात कौशांबी जनपद के महेवाघाट में उन्हें देर हो गई। किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें प्रतापगढ़ पहुंचाने का झांसा दिया और गाड़ी में बैठाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरखुरानों ने उनके कपडे़ का बैग, सरोज देवी के नाक व कान के जेवर, रुपये आदि सामान समेटा और उन्हें अटेलवापर नहर के किनारे खंदक में फेंककर भाग निकले। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों के लिए निकले तो उन्हें अचेत देखकर स्तब्ध रह गए।

पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने उनकी तलाशी कराकर उनके रिश्तेदारों को सूचित किया और अस्पताल भेजा। धाता अस्पताल से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed