{"_id":"626057b10dcec860f26062b3","slug":"hospital-corona-booster-fatehpur-news-knp692344045","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में लगेगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में लगेगा बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज को लेकर नई गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अंतर्गत बूस्टर डोज अब निजी अस्पतालों में लगाई जाएगी। फिलहाल इसके लिए जिले के दो अस्पताल नामित किए गए हैं। लोगों के मोबाइल पर डोज लगवाने के मैसेज भी आ रहे हैं, पर अभी तक नामित किए गए अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन लोगों की उम्र 18 साल से अधिक है और कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीना से अधिक हो गए हैं, वह बूस्टर डोल ले सकते हैँ, लेकिन यह सुविधा निजी अस्पतालों में रहेगी।
फिलहाल सरकारी केंद्रों में पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटललाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को बूस्टर डोज सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा जो लोग बूस्टर डोल लगवाना चाहते हैं, उनको निजी केंद्रों में शुल्क देकर बूस्टर डोज लगवाना होगा। इसके लिए करूणा जीवन ज्योति अस्पताल पत्थरकटा चौराहा और कलक्टरगंज स्थित ब्राडवेज अस्पताल को नामित किया गया है।
डिप्टी सीएमओ व वैक्सीनेशन नोडल डॉ. सुरेश ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना की वैक्सीन देने वाली कंपनी से स्लाट बुक कराने को कहा गया था, लेकिन अभी तक एक ने भी स्लाट बुक नहीं कराया है। इसकी वजह से 18 से 60 आयु वर्ग के सामान्य लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है।
वैक्सीनेशन नोडल डॉ. सुरेश ने बताया कि टीकाकरण की तीसरी खुराक के पात्र लोग कोविन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद बूस्टर खुराक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शुल्क 387 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है।