{"_id":"6ab56d05881ec277e002ba54","slug":"honorarium-of-10-panchayat-assistants-withheld-for-failing-to-mark-online-attendance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163145-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर 10 पंचायत सहायकों का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर 10 पंचायत सहायकों का रोका मानदेय
विज्ञापन
हसवा। विकास खंड में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न कराने और सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं करने पर 10 पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीडीओ कार्यालय की ओर से सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीओ पंचायत कौशलेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सभी ग्राम पंचायतों में सेवा संकल्प अभियान संचालित है। इसके बावजूद कुछ पंचायत सहायक पंचायत घरों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी नहीं कराया जा रहा है।
जांच में फतेहपुर मटिहा, पुरबुजुर्ग, अर्धीचपर पिटाई, खजुनपुर, छीतमपुर, रामपुर इमादपुर, चकसुल्तानाबाद, सेमरा, सातोपीत और सातो जोगा ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों की लापरवाही सामने आई है। एडीओ ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।