फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Historical Kishanpur Ramlila will start from tomorrow

कल से बनारसी रंग में डूबी किशनपुर रामलीला का आगाज

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Historical Kishanpur Ramlila will start from tomorrow
रामलीला मैदान में चल रही तैयारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। 238 साल पहले बनारस से चलकर आए फाल्गुन गिरि संत ने कस्बे में बनारसी रामलीला शुरू कराई थी। इसके बाद से इस रामलीला का लगातार संचालन हो रहा है। शनिवार को जिले की सबसे पुरानी रामलीला शुरू होगी। इसकी तैयारियों में कमेटी के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष रामलीला कमेटी का अध्यक्ष उत्तम को बनाया गया है। रावण मैदान से लेकर यमुना तट तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। किशनपुर के मुख्य मार्गों पर सजावट का काम जारी है। इसके साथ ही संत फाल्गुन गिरि मंदिर को भी सजावट के जरिए भव्यता प्रदान की जा रही है। रामलीला नौ से 27 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

- 12 अक्तूबर को धनुष यज्ञ
- 15 अक्तूबर को दशहरा शोभा यात्रा
- 18 अक्तूबर को लंका दहन
- 20 अक्तूबर को रावण वध, हनुमान गढ़ी, रामगढ़ी का विशाल जुलूस
- 22 अक्तूबर को विराट कवि सम्मेलन व घायल झांकी
- 23 अक्तूबर को दंगल
कस्बे की आबादी करीब 22 हजार है। इसमें दो हजार के करीब आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां के मुस्लिम भाई, रामलीला की तैयारी से लेकर आयोजन तक में शामिल होते है। पिछले वर्ष तक भगवान राम की वानर सेना के लिए दी जाने वाले गदा का निर्माण कस्बे अख्तर चच्चा संभालते थे। कस्बे के आसिफ खान रामलीला के दौरान होने वाले नाटकों में अभिनय करते हैं। कस्बे के गिब्बू के घर से हनुमान गढ़ी में चौकी निकालने का कार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में जनपद के साथ ही बांदा, कौशाम्बी से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। मेला फाल्गुन गिरि महराज के नाम से चलता है, इसलिए लोगों की यहां की मंदिर के प्रति अटूट विश्वास हैं। मेेले के दौरान भंडारे का आयोजन होता है। रामलीला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ इसलिए महत्व रखती है कि इसमें कार्य करने वाले कलाकार बाहर से नहीं बुलाए जाते हैं बल्कि कस्बे के लोग ही अभिनय करते हैं और यह प्रथा शुरूआत से ही चली आ रही है। रामलीला में अभिनय करने के लिए कुछ दिन पहले से ही रिहर्सल शुरू हो जाता है।

रामलीला के बाद कवि सम्मेलन के दिन घायल झांकी का प्रदर्शन किया जाता है जो यहां का विशेष आकर्षण होता है। इस झांकी में एक व्यक्ति को पारदर्शी कांच की सतह पर लेटा हुआ दिखाया जाता है, जिसका, हाथ, पैर, कमर कटे होते हैं और वह जिंदा रहता है। पहले यह मंचन लकड़ी की तख्त पर होता था लेकिन कुछ साल से यह कांच की सतह पर होता है। इसे देखने के लिए जबरदस्त भीड़ आती है।

संत फाल्गुन गिरि महाराज का का मंदिर। संवाद

संत फाल्गुन गिरि महाराज का का मंदिर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed