हिंदू संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गायत्री शक्ति पीठ परिसर में गुरु पूजा का आयोजन करके हिंदू संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। भगवा ध्वज की पूजा अर्चना और प्रणाम के बाद प्रादेशिक विभाग प्रचारक अजय ने राष्ट्र निर्माण और हिन्दुत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया में भारतीय संस्कृति की किसी भी राष्ट्र की संस्कृति बराबरी नहीं कर सकती। देश की संस्कृति में राष्ट्र भावना, विश्व बंधुत्व, ज्ञान और शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है, जो सभी धर्मों की रक्षा करने का संदेश देता है। इस अवसर पर श्रवण कुमार, राधेश्याम, राजेंद्र गर्ग, अनंत सिंह, मारकण्डेय सिंह और अवनीश आदि लोग मौजूद रहे।