फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   highways converted in pit

गड्ढों में तब्दील हुआ बांदा सागर हाईवे

Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
highways converted in pit
बिंदकी। बांदा-सागर हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ओवरलोड ट्रकों ने सड़क की सूरत बिगाड़ दी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन सवार आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार सुबह गड्ढों में मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक फंस गया। इससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बिंदकी कस्बे के मध्य से गुजरा बांदा-सागर हाईवे कानपुर-बुंदेलखंड को जोड़ता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। मौरंग, गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों को गुजरने से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बांदा-सागर हाईवे पर बिंदकी से 10 किमी दूर जोनिहां में गुरुवार की सुबह मौरंग से ओवरलोड ट्रक गड्ढे में फंस गया। इससे आवागमन बाधित रहा। पीडब्ल्यूडी के जेई अजीत कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मार्ग के दुरुस्तीकरण का काम नहीं हो पाया है। बारिश खत्म होते ही मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed