{"_id":"6937258ad2b233c64501901b","slug":"high-speed-car-rams-into-container-two-youths-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145224-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो युवक घायल
विज्ञापन
फोटो-08-घटना स्थल पर कंटेनर में घुसी कार। स्रोत वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार को तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार में कार प्रयागराज की तरफ जा रही थी। कार सवार जैसे ही खागा के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में जी घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर के पिछले हिस्से में घुसकर टायरों तक फंस गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव शुरू किया। मशक्कत के बाद लोगों ने फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों खागा में भर्ती कराया। सीएचसी से चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि घायलों की पहचान अनुभव ओझा और संस्कार के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। दोनों युवक दिल्ली से बिहार प्रांत के बक्सर जनपद जा रहे थे और बक्सर के ही निवासी हैं। पुलिस ने घायलों के परिजन को सूचना दे दी है। सड़क किनारे खड़े कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेलर पलटा
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के सामने डलमऊ मार्ग पर रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर डस्ट लेकर हुसैनगंज मार्ग से रायबरेली की ओर जा रहा था। पलटने से ट्रेलर के ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। (संवाद)