{"_id":"5839dd254f1c1b5a2c13b966","slug":"hello-dad-i-reach-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो पापा, कानपुर पहुंचने वाला हूं.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो पापा, कानपुर पहुंचने वाला हूं.....
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से बातचीत करते समाजसेवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब और किस वक्त जिंदगी की डोर टूट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। बड़ौरी हादसे के चंद समय पहले ऋषभ के मोबाइल पर पापा की कॉल आई तो बेटा बोला, जल्द ही कानपुर पहुंचने वाला हूं। पापा-मम्मी सभी निश्चिंत हो गए लेकिन वह बाकी का सफर पूरा नहीं कर सका। हादसे में कार पलटने से मौत हो गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के बड़ौरी टोल प्लाजा के बाद दुर्घटना में जान गवांने वाले तीन छात्रों में दो के शवों का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरा। लाडलों के लहूलुहान शवों को देखने के बाद परिजन पुलिस से बार-बार पोस्टमार्टम न करने की मांग करते रहे।
बता दें कि कानपुर में एक्सिस कालेज से बीटेक कर रहे मोहित शर्मा, ऋषभ निगम, सलमान, साकेत, चंद्र प्रकाश, आनंद त्रिपाठी और छात्रा जान्हवी शुक्ला स्विफ्ट डिजायर से इलाहाबाद साक्षात्कार को गए थे। वहां से लौटते वक्त बड़ौरी टोल के पास कार खाई में पलट गई थी। हादसे में मोहित, ऋ षभ की मौत हो जाने पर शवों को मार्च्युरी में रखवाया गया था। वहीं घायल सलमान की कानपुर ले जाते वक्त मौत हुई।
दोनों छात्रों के परिजन शनिवार दोपहर यहां सदर कोतवाल के पास पहुंचे। उन लोगों ने अपने बेटों के शवों को बगैर पोस्टमार्टम के सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का वास्ता देकर मना कर दिया। वहीं समाजसेवी हाजी रजा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे। उन्हाेंने एंबुलेंस और परिजनों के खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था कराई। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द हुआ।