{"_id":"66c4fd216e03d80a4e0c4c67","slug":"heavy-rain-expected-for-five-days-from-today-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-119889-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आज से पांच दिनों तक तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आज से पांच दिनों तक तेज बारिश के आसार
विज्ञापन
फतेहपुर। उमस व गर्मी से निजात दिलाने के लिए मानसून ने जिले की तरफ रुख कर दिया है। गर्मी के कारण धान की फसल को लेकर किसान भी परेशान हैं, वहीं उमस की वजह से बीमारियां अपने पैर पसारने लगी है। ऐसे में बुधवार से सोमवार तक जिले में बारिश की संभावना बनने से राहत की उम्मीद जगी है।
मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि 21 से 25 अगस्त तक जिले में घने बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश व कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिलेगी और किसानों को धान की फसल की सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -
हल्की बारिश से जलमग्न
फतेहपुर। शहर में हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थित बन जाती है। मंगलवार को दोपहर में कुछ मिनटों की बारिश से जगह-जगह जल जमाव हो गया। इससे रानी कालोनी खासी प्रभावित रही। नाला उफनाने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे सिविल लाइंस, बिंदकी बस अड्डा, जिला अस्पताल, आबू नगर के पास जगह-जगह पानी भर गया। ये हालात कुछ मिनटों की बारिश में बने। अगले कुछ दिनों तक तेज और अधिक समय तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जलभराव की स्थित गंभीर होगी। (संवाद)