फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   heavy rain, 91 houses collapsed

बारिश से 91 घर गिरे, वृद्घा दबकर घायल

Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
heavy rain, 91 houses collapsed
फतेहपुर। करीब आठ घंटे की बारिश आफत बन गई। शहर से लेकर गांव तक की सड़कें जलमग्न हो गईं। पानी लोगों के घरों में गिर गया। कच्चे मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। जिले भर में कुल 91 मकानों के जमींदोज होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली है। कई लोगों की गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो
विज्ञापन

गई। रामपुर गांव में दीवार गिरने से वृद्घा पुतनिया दबकर घायल हो गई। कुछ और जगहों पर भी लोग चुटहिल हुए हैं। बारिश से बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। दो दिन में 100.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से बारिश शुरू हुई और रुक-रुककर रात भर हुई। शहर के खलील नगर, रानी कालोनी, गंगा नगर कालोनी, आबू नगर की शिवपुरम कालोनी, सीओ आफिस के सामने सड़क पर जलभराव हो गया। सुबह करीब 10 बजे जब बारिश बंद हुई, तो सड़कों से पानी कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला का कहना है कि गुरुवार को अभी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामपर गांव की रहने वाली पुतनिया देवी (70) परिवार से अलग एक
कच्चे मकान में रहती हैं। बुधवार की सुबह बारिश के कारण उनका मकान की छत व दीवार ढह गई। चपेट में आने से पुतनिया देवी जख्मी हो गईं। उनकी पुकार सुनकर लोग दौड़े और उन्हें बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। उन्हें एंबुलेंस से हरदों अस्पताल ले जाया गया। जहां से वह जिला अस्पताल रेफर की गईं। पुतनिया देवी के तीन पुत्र हैं जो उनसे अलग रहते हैं।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार, अकबरपुर चोराई गांव में बृजेश कुमार का कच्चा मकान मंगलवार रात ढह गया। मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। मोहलिया गांव में जायदा बेगम पत्नी हिमायत उल्ला, सफीक अहमद, रोशन जहां पत्नी इकराम, सुरेश पाल, नाजरा बेगम पत्नी अब्दुल मजीद, तारावती पत्नी दिरगज, रामचंद्र, मोतीलाल आदि के घर भी गिर गए। उनके घर में खाना बनाने तक के लिए जगह नहीं बची है। बारिश से मोहलिया गांव के रास्ते उफना गए और लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया।
छिवलहा प्रतिनिधि के अनुसार, हथगाम ब्लाक के मकदूमपुर कला ग्राम सभा के आलमपुर गांव में मंगलवार की रात श्रीनाथ का घर गिर गया। श्रीनाथ ने बताया कि मंगलवार को दिन में मकान से पानी टपकने लगा था, आशंका के चलते उसने सारा सामान निकाल लिया था। मकदूमपुर कला गांव में रामनारायण का कच्चा घर गिर गया। इसी क्रम में सलेमाबाद ग्राम सभा के केशवपुर में बाबूलाल, तीरथ प्रसाद, गया प्रसाद, लालचंद्र, मुन्नूलाल विश्वकर्मा के कच्चे मकान जमींदोज हो गए।
खागा। एसडीएम खागा आशीष कुमार ने बताया कि एक अगस्त से 10 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार तहसील क्षेत्र में अब तक 33 मकानों के गिरने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। मंगलवार की रात व बुधवार को बरसात तेज हुई और हवा के चलते मकानों के गिरने की सूचनाएं हैं। लेखपाल द्वारा सभी गांवों की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्हें कह दिया गया है जिनके मकान गिर गए हैं, उनकी जांच कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों पर मुआवजा दिया जाएगा। जांच के बाद ही आवास या मुआवजे का लाभ मिल सकता है। (संवाद)

सावन के महीने में हुई बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जबकि अरहर, तिल की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के 84 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। 10 हजार हेक्टेयर में तिल और 18 हजार हेक्टेयर में अरहर की फसल बोई गई है। हालांकि बारिश से कृषि विभाग नुकसान न होने की बात कर रहा है।
तहसीलवार बारिश से 24 घंटे में गिरे घरों की रिपोर्ट -
तहसील का नाम-- गिरने वाले घरों की संख्या
सदर- 54
बिंदकी- 14
खागा- 13
.....................................
कुल:: 91
.....................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed