फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heart Disease Diagnosis

Fatehpur News: वार्डआया कर रहीं दिल की बीमारी की जांच

Tue, 15 Jul 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Heart Disease Diagnosis
फतेहपुर। मेडिकल काॅलेज के शुरुआती दौर में ही उपचार में लापरवाही बरती जा रही है। दिल जैसी जरूरी जांच मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर यानी एमपीडब्ल्यू (वार्डआया) कर रहीं हैं। वहीं एक्स-रे के लिए तकनीशियन मौजूद है, लेकिन यहां पर एमपीडब्ल्यू (वार्ड ब्वाॅय) जांच करता है। यही हाल हड्डी रोगियों के प्लास्टर करने में है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का भरोसा टूटता जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में फिलहाल ओपीडी ही संचालित है। उसमें भी ईसीजी जैसी अहम जांच अप्रशिक्षित महिला के हाथों सौंपी गई है। ईसीजी के यूनिपोलर लीड, बायपोलर लीड और बीएचएस लीड, चेस्ट लीड लगाने तक जानकारी नहीं है। वे किसी तरह लीड लगा देती हैं। हालांकि धड़कन के साउंड से रिपोर्ट आ जाती है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जबकि यहां पर ईसीजी टेक्नीशियन (पैरामेडिकल होल्डर) की तैनाती है, लेकिन उससे वार्ड ब्वाॅय का काम लिया जा रहा है। इसी तरह एक्सरे के लिए दो टेक्नीशियन हैं, लेकिन वे पर्चा बनाते हैं और एक एमपीडब्ल्यू ही जांच के लिए मशीन संचालित करता है। ऐसे ही कई विभागों में अप्रशिक्षित ही मरीजों के उपचार में लगे हैं। ये मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और मेडिकल काॅलेज की विश्वसनीयता को भी कमजोर कर रहा है। हालांकि मेडिकल काॅलेज के आलाधिकारी इसे सिरे से नकार रहे हैं, लेकिन वीडियो से पूरा मामला स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed