फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hearing of Haji Raza side in Goonda Act, verdict reserved

Fatehpur News: गुंडा एक्ट में हाजी रजा पक्ष की सुनवाई फैसला सुरक्षित

Tue, 25 Apr 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Haji Raza side in Goonda Act, verdict reserved
फतेहपुर। निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि और सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद पर गुंडा एक्ट लगने के मामले में सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई की है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान रिजवी पर दो साल पहले हमला हुआ था। मामले में पनी मोहल्ला निवासी सपा नेता हाजी रजा और उनके समर्थकों के खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। पुलिस की ओर से 16 मार्च को हाजी रजा को गुंडाएक्ट का नोटिस तामील किया गया था। मामले में 11 अप्रैल को एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप की कोर्ट में हाजी रजा पेश हुए थे। कोर्ट ने पक्ष रखने के लिए मौका दिया था। प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई की। इसके बाद कोर्ट ने प्रकरण में फैसला सुरक्षित किया है। बताया जा रहा है नोटिस का जवाब रजा पक्ष की ओर से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed