{"_id":"6ab56b7ab5ff16ccd80dd7d4","slug":"health-workers-absent-from-phc-entire-responsibility-left-to-class-iv-employee-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-163194-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी नदारद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले पूरी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी नदारद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले पूरी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खागा। ऐरायां ब्लॉक के कटोघन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी संभालता मिला। परिसर में जगह-जगह गंदगी के साथ मरीजों और तीमारदारों के बैठने, शुद्ध पेयजल, पंखे और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव मिला।
नौ सितंबर को गांव के कई युवक और ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित नहीं बैठने, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम ने पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान तैनात चिकित्सक जितेंद्र सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिले। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप कुमार ही केंद्र पर मौजूद था।
निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। ग्रामीणों ने एएनएम सेंटर करीब पांच माह से बंद होने की शिकायत की। इससे महिलाओं को टीकाकरण के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि पीएचसी की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह को पत्राचार किया गया है।