{"_id":"63a4a1b318288455ba46d90f","slug":"health-fatehpur-news-knp7349269188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोरोनाः भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोरोनाः भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष में बैठे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कोरोना ओमीक्रोन बीएफ-7 के संक्रमण की आशंका पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम श्रुति ने एहतियात डोज की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। गुरुवार को जिले के किसी भी अस्पताल में एक डोज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रही। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम ने सीएमओ से कोरोना उपचार के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा है।
कोरोना के उपचार के लिए थरियांव, हथगाम, जहानाबाद, बिंदकी और खागा अस्पताल के बेड दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। हालांकि कोरोना को लेकर अभी तक लोग बेफिक्र हैं। लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. केके सिंह ने कहा कि पूर्व में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करना सुरक्षित होगा। डीएम ने भीड़ वाले क्षेत्र में मास्क लगाने की अनिवार्यता लागू कर दी है।
कोरोना की स्थिति
कुल लिए गए सैंपल--576475
अब तक हुई जांच--576312
जांच लंबित-------165
जिले में अब तक संक्रमित--8801
घर में उपचार के बाद ठीक--5239
अस्पताल मेें उपचार से ठीक-3562
मरे कर्मचारी---31
आम लोगों की मौत-123
उपचार व्यवस्था
बेड ---3000
ऑक्सीजन प्लांट-6
टीकाकरण की स्थिति
जिले की कुल आबादी---3097308
60 साल से अधिक आयु वर्ग-शत प्रतिशत
18 से 44 साल के लोग--शत प्रतिशत
15 से 17 साल आयु वर्ग-शत प्रतिशत
12 से 14 साल वाले --95 प्रतिशत
..................................
एहतियात डोज सिर्फ 43 प्रतिशत