फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He narrated his ordeal to his sister and then set himself on fire in front of the police station.

Fatehpur News: बहन को सुनाई आपबीती, फिर थाने के सामने खुद को लगाई आग

Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
He narrated his ordeal to his sister and then set himself on fire in front of the police station.
फाइल फोटो 38-घटना से पूर्व वायरल वीडियो में अंकित यादव। वीडियो ग्रैब - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
थरियांव (फतेहपुर)। प्रेमिका के झूठे केस में फंसाने की धमकी पर युवक ने हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने के सामने बुधवार रात आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अंकित ने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की तमिलनाडु प्रांत में नौकरी करने वाली बहन दीपा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के अंकित यादव (24) करीब पांच साल पहले हरियाणा गए थे और दूसरे की टैक्सी चलाते थे। फिलहाल वह चंडीगढ़ में रह रहे थे। जिले की रहने वाली एक युवती से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव-इन में भी थे। कुछ समय से युवती गुरुग्राम के सेक्टर-31 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने लगी थी।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले अंकित ने उसे दूसरे युवक के साथ देख लिया जिसके बाद अनबन हो गई। बुधवार को अंकित युवती को मनाने सेक्टर-31 पहुंचा और अपने साथ चंडीगढ़ ले जाने को कहा। उसने कमरे से उसका कुछ सामान कार में रख लिया। इस पर युवती ने सेक्टर-40 थाने में अंकित के खिलाफ शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अंकित को फोन कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया। रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार लेकर थाने के सामने पहुंचा और पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जला लिया। युवक की दिल्ली एम्स बृहस्पतिवार शाम इलाज दौरान मौत हो गई।

परिवार का इकलौता और जिम्मेदार था अंकित
अंकित के पिता महेश यादव का करीब 10 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद अंकित ही परिवार का एकमात्र सहारा था। बेटे की मौत की खबर से मां सुनीता देवी बदहवास हो गई। अंकित की तीन बहनों में बड़ी बहन नेहा की शादी हो चुकी है। दीपा तमिलनाडु में पांच साल से नौकरी करती है, जबकि छोटी बहन दीपिका गांव में रहती है।



वायरल वीडियो में बोला- आज मैं मरूंगा

वायरल वीडियो में अंकित ने कहा कि आज मैं मरूंगा। इस दौरान वह दवाइयों से भरा डिब्बा दिखाता है और बताता है कि दवाएं खाकर बेसुध होने के बाद खुद को आग लगाएगा। वीडियो में करीब दो लीटर पेट्रोल से भरी बोतल भी दिखती है। अंकित ने आरोप लगाया कि उसने मुझे फंसाया है। तीन साल तक उसे अपने साथ रखा सारा खर्च उठाया। मेरी मौत की जिम्मेदार युवती, उसकी बहन-भाई, एक युवक और युवती का ब्वॉयफ्रेंड है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

फाइल फोटो 38-घटना से पूर्व वायरल वीडियो में अंकित यादव। वीडियो ग्रैब

फाइल फोटो 38-घटना से पूर्व वायरल वीडियो में अंकित यादव। वीडियो ग्रैब- फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी व मुख्य अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed