फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He has been posted for 10 years, yet why has he not taken action against quacks?

Fatehpur News: 10 साल से तैनात हैं, फिर भी झोलाछापों पर कार्रवाई क्यों नहीं की

Mon, 05 Oct 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
He has been posted for 10 years, yet why has he not taken action against quacks?
फोटो-45-सीएमओ की चेतावनी का वायरल व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट। स्रोत: सोशल मीडिया
फतेहपुर। आप 10 साल से एक ही केंद्र में तैनात हैं। इसके बाद भी आपके क्षेत्र में अवैध क्लीनिक का संचालन हो रहा है। फिर भी इन्हें सीज नहीं किया जा रहा है। न ही झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन बातों से जुड़ा सीएमओ डॉ. यूबी सिंह का एक पत्र पीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश पांडेय के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया है। इसमें पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। हालांकि पत्र मिलने के बाद पीएचसी प्रभारी ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

विजयीपुर में झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी प्रभारी पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजयीपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश पांडेय के व्हाट्सएप पर सीएमओ ने मैसेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लिखा है कि आपके क्षेत्र की समस्त पंजीकृत और अपंजीकृत गतिविधियों के लिए आप अधिकृत हैं। इसके बाद भी इन पर कार्रवाई न होने से लगातार अवैध क्लीनिकों में लोगों की जान जा रही है। ऐसी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि आपकी मिलीभगत से उक्त लोगों को संरक्षण दिया जा रहा हो।

सीएमओ ने तीन दिन के भीतर क्षेत्र के सभी अवैध क्लीनिक सील कराने और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रविवार शाम तक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सीएमओ की ओर से क्लीनिक सील कराने के साथ पीएचसी प्रभारी को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-45-सीएमओ की चेतावनी का वायरल व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-45-सीएमओ की चेतावनी का वायरल व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed