{"_id":"6589c502715f7e78ea010156","slug":"havan-for-purifying-the-intellect-of-officers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1023-8842-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अफसरों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अफसरों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन
Mon, 25 Dec 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
विजयीपुर। 34 किलोमीटर लंबी विजयीपुर-गाजीपुर सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज सत्याग्रहियों ने सोमवार को अफसरों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। बरैची और अकबरपुर बंडवा में यह हवन किए गए।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय व धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि सत्याग्रहियों की शांति को सरकारी नुमाइंदे कमजोरी समझ रहे हैं। सत्याग्रह समाप्त करने के लिए अफसरों ने झूठ बोला और आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण नहीं करा सके। प्रशासन की वादा खिलाफी से लोगों में अब गुस्सा बढ़ रहा है। दोनों गांवों में अफसरों की बुद्धि-शुद्धि हवन किया गया। इस मौके पर कामता प्रसाद, मनोज पाल, सुमेर बाबू, प्राणेश, बुद्धी द्विवेदी, प्रदीप दीक्षित, रामबाबू तिवारी, रावेंद्र सिंह, रामप्रसाद विश्वकर्मा व बरैची गांव में अमरनाथ शर्मा, उमेश चंद्र शुक्ला, राजेश दुबे, भोले द्विवेदी, राकेश तिवारी, पप्पू दुबे आदि मौजूद रहे।