फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hathgam Hospital tops in better health facilities

Fatehpur News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा में हथगाम अस्पताल अव्वल

Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathgam Hospital tops in better health facilities
हथगाम। आकांक्षी ब्लाकों में प्रदेश का पहला चयनित अस्पताल नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड एवं लक्ष्य के आंकलन में खरा उतरा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम को बेहतर प्रदर्शन के चलते लक्ष्य एवं इनवास कार्यक्रम में चयनित कर लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह, जिला क्वालिटी सलाहकार डाॅ. एहतराम हुसैन, डॉ. कैफ अख्तर के प्रति एमओआईसी डॉ. अमित चौरसिया ने विशेष आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार से जारी पत्र के अनुसार हथगाम को एक वर्ष की अवधि के लिए नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड एवं लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत सशर्त गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। सीएचसी को लगातार तीन वर्ष तक असेसमेंट से गुजरना पड़ेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित चौरसिया ने बताया कि अस्पताल को इंक्वास में 85.32 तथा लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसव कक्ष में 89 एवं ओटी में 92 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से चिकित्सा अधीक्षक अमित चौरसिया को बधाई पत्र भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधीक्षक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed