फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hashim Raza disguised as Sonu and married a Hindu girl

Fatehpur News: हाशिम रजा से सोनू बनकर हिंदू युवती से की शादी

Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hashim Raza disguised as Sonu and married a Hindu girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। वाराणसी से अगवा हिंदू युवती के साथ हाशिम रजा नामक युवक ने धर्म बदलकर दिल्ली में शादी कर ली। हालांकि पुलिस को अभी तक शादी के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जांच में शादी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (27) बीएड की छात्रा है। उसकी दो मई को वाराणसी में शादी होनी थी। वह परिवार के साथ 24 अप्रैल को वाराणसी गई थी। वह वहां से लापता हो गई थी। वाराणसी के लोहता थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद परिवार लौटा था। यहां युवती के पिता की ओर से हाशिम रजा, उसके सिंचाई विभाग में कर्मचारी पिता अहमद रजा खां, भाई दानिश, मोहसीन, कासिम के खिलाफ धर्म परिवर्तन और 10 लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को अहमद रजा खां को धर्म परिवर्तन मामले में जेल भेजा है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हाशिम रजा वाराणसी से युवती को लेकर प्रयागराज फिर दिल्ली गया है। दिल्ली में हाशिम रजा ने हिंदू धर्म अपनाया और नया नाम सोनू रखा। दिल्ली के ही आर्य समाज मंदिर में सोनू नाम से युवती के साथ शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी हाशिम के घर 12 मई को युवती के पिता गए थे। वहां आरोपी के परिजनों ने युवती के इस्लाम धर्म अपनाने और उन लोगों को भी इस्लाम धर्म स्वीकारने के लिए उकसाया था। उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी आधार पर युवती के पिता ने हाशिम रजा और उसके परिवार के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।


कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि शादी का पता लगा है। शादी के दस्तावेजों की छानबीन की जाएगी। दबाव बनाकर भी शादी कराई जा सकती है। युवती की तलाश की जा रही है। युवती के न मिलने पर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed