{"_id":"6958201e557a7f48c70887df","slug":"hardaspur-garia-faces-drinking-water-crisis-power-supply-disrupted-due-to-transformer-failure-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-146703-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से हरदासपुर गेरिया में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से हरदासपुर गेरिया में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक के हरदासपुर गेरिया गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने के कारण गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कनेक्शनों की संख्या अधिक होने के बावजूद केवल 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो लोड नहीं उठा पा रहा है। इसी वजह से एक वर्ष के भीतर चार बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सर्दी के मौसम में बिजली न होने से हालात और बिगड़ गए हैं। पूरा गांव अंधेरे में है और पानी की समस्या भी गहरा गई है। मजबूरी में ग्रामीण सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने कानपुरवा उपकेंद्र के अधिकारियों से 25 केवीए की जगह 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
कानपुरवा उपकेंद्र के अवर अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जल्द ही अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।