{"_id":"b46b22300ac13b25f17c790d78e043c6","slug":"har-har-mahadev-gunje-the-shiv-temple-the-devotees-jalabhishek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवाधिदेव महादेव क ी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मन में आस्था के साथ हाथ में एक लोटा जल और पांच बेल पत्र लेकर अर्पण करते हुए भोले बाबा को प्रसन्न किया गया। शहर के प्रसिद्ध तांबेश्वर मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों में दिनभर पूजा का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में दूध, दही, शक्कर, शहद, पंचामृत, घी, गंगा जल से स्नान करा ओम नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण से भोलेनाथ को प्रसन्न किया।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस भी तैनात रही। भृगुधाम भिटौरा व ओम घाट में पहुंचे कांवरियों ने गंगाजल भरकर हर हर महादेव के जयकारों के बीच तांबेश्वर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
आस्था का सैलाब ऐसा उमड़ा कि सोमवार देरशाम से घर से लेट लेट कर शिवालय की राह नापने का दौर मंगलवार तड़के तक खूब चला। इसमें उम्र का बंधन पीछे छूट गया। बच्चे, बूढे़ और जवान, सबके सब श्रद्धा के शीश नवाने के लिए बढ़ते देखे गए।
रेलवे स्टेशन रोड की राह लेट लेट कर चल करके तांबेश्वर मंदिर जा रहे एक युवक के आगे पीछे चल रही बूढ़ी मां का कर्तव्य देखते बना।
महाशिवरात्रि पर्व पर कोढ़ई गांव के प्रचीन शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक हुआ, इसके बाद सुंदर कांड का पाठ कराया गया और आल्हा का किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक विक्रम सिंह व विशिष्ठि अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल ने किया।
नगर के महर्षि विद्या मंदिर में महाशिवरात्रि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया गया। महर्षि शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार देश भर में संचालित महर्षि विद्या मंदिर में विश्व शांति की कामना के लिए रुद्राभिषेक किया गया।
ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी ने जीवन काल में विश्व कल्याण एवं शांति के लिए इस परंपरा का श्रीगणेश किया था जो कि अनवरत रूप से किया जा रहा है।
ज्वालागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इसके बाद ब्रह्माकुमारी नीरा बहन ने शिव का ध्वज लहराया। भाई बहनों ने पुष्पों की वर्षा की।
ब्रह्माकुमारी नीरा बहन ने बताया कि नई सतयुगी दुनिया आने वाली है। शिव निरंकार कल्याणकारी है तथा सर्व शक्तिमान है। लोगों ने संकल्प लिया कि बुराई को त्याग कर जीवन से दुर्गुण हटाएंगे। इस मौके पर प्रियंका, प्रीती, नरेश, दिनेश, ओंकार आदि मौजूद रहे।
मंगलवार को महाशिवरात्रि बडे़ ही आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में सुबह से हर-हर महादेव के जयकारे लगने लगे। श्रद्धालुओं ने थाली में पूजन सामग्री के साथ मंदिरों में जाकर एकाग्र चित से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
पक्का तालाब, नौबस्ता रोड, ब्राम्हण टोला, दर्जिन टोला, न्यून गढ़ी, नईबाजार और जीटी रोड एपीएस स्कूल के निकट शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
घंटा-घड़ियाल और शंख की ध्वनि गुंजायमान होती रही। वहीं नगर के सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम शिव मंदिर मझिलगांव में दर्शन के लिए लोगों की लाइन लगी। लोग सूर्यास्त के पहले तक पूजा-अर्चना करते रहे।
कुछ श्रद्धालु गंगा जल से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, भांग, धतूर, बेर, जौ की बाली, केसर, शहद, दूध, फूल, गंगा जल और गुलाल अबीर अर्पित करके पूजा किया। सेलरहा गांव में अर्द्धेश्वर मंदिर में भी सैकड़ों लोगाें ने पूजा की।
भगवान शिव के इस मंदिर के बगल के तालाब में कमल के फूल आकर्षण का केंद्र रहे। इसी प्रकार किशनपुर नगर में भगवान शिव की धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली। वहीं धाता कस्बे के चंद्रिका देवी और नरसिंहपुर कबरहा गंाव के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा उपासना किया।
अकाल मौत वो मरे, जो काम करे चंडाल का, काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का। मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर से आठ सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर करके आए शिवलिंग यात्रियों का भव्य स्वागत बिंदकी के ज्वाला मंदिर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
यात्रा की अगुवाई कर रहे अश्वनी कुमार तिवारी निवासी बिलंदा ने बताया कि लोक कल्याण के लिए महाकाल उज्जैन से शिवलिंग लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवास, गुना, शिवपुरी, झांसी, उरई, कानपुर नगर होते बिंदकी पहुंचे हैं।
नगर के डूंडेश्वर धाम में विशाल मेला लगाया गया। बाबा कुटी स्थित शिव मंदिर, कैलाश मंदिर, नहर शिव मंदिर, लालपुर मंडरांव स्थित सिद्धेश्वर धाम, चांदपुर थाना क्षेत्र के गूढे़श्वर मंदिर, खजुहा के तुलाराम मंदिर, जहानाबाद के राजेश्वर मंदिर, अंखडेश्वर धाम छीछा, ललौली थाना क्षेत्र के थवईश्वर शिव मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ रही।
नहर शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई, जो नहर मंदिर से छिपहटी, ठठराही, बजरिया, महाजनीगली, मुगलरोड, तहसीलरोड, गांधी चौराहा, फाटक बाजार से होते पुन: मंदिर में संपन्न हुई।