फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Happy rain village, town suffering

बारिश से गांव खुश, शहर बेहाल

Thu, 28 Jul 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Happy rain village, town suffering
वर्मा चौराहा पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर को तेज बारिश से शहर की सड़कों पर जलमग्न हो गई। कई कालोनियाें में नाली का पानी घर के अंदर वापस लौटने लगा। इससे लोगों के आंगन में पानी भरा रहा। बारिश बंद होने के बाद सड़क और घरों के अंदर का जलभराव कम हुआ। वहीं किसानों की फसलों के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर  एक घंटे तेज बारिश हुई। इससे पनी रोड और वर्मा चौराहे पर सड़क में पानी भर गया। बाइक सवार व पैदल जाने वाले राहगीर सड़क में भरे पानी से निकलते रहे। बारिश के पानी का बच्चे भी आनंद उठाते रहे। सड़क के भरे हुए पानी में खेलते दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी बारिश के पानी में भीगते हुए घर पहुंचे। सड़कों पर जल भराव इतना अधिक हो गया कि बारिश बंद होने के एक घंटे बाद सही ढंग से आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन



तेज बारिश से रेल बाजार, शांति नगर और जयराम नगर की कालोनियों में बारिश का पानी भर गया। वहीं बराबर हो रही बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। धान की फसल में हरियाली दिखाई दे रही है। फसलों का रंग देखकर किसानों के चेहरों पर रौनक है। यूरिया और जिंक का छिड़काव किसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed