{"_id":"5799126f4f1c1bc06121e808","slug":"happy-rain-village-town-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गांव खुश, शहर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गांव खुश, शहर बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
वर्मा चौराहा पर भरा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर को तेज बारिश से शहर की सड़कों पर जलमग्न हो गई। कई कालोनियाें में नाली का पानी घर के अंदर वापस लौटने लगा। इससे लोगों के आंगन में पानी भरा रहा। बारिश बंद होने के बाद सड़क और घरों के अंदर का जलभराव कम हुआ। वहीं किसानों की फसलों के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है।
बुधवार को दोपहर एक घंटे तेज बारिश हुई। इससे पनी रोड और वर्मा चौराहे पर सड़क में पानी भर गया। बाइक सवार व पैदल जाने वाले राहगीर सड़क में भरे पानी से निकलते रहे। बारिश के पानी का बच्चे भी आनंद उठाते रहे। सड़क के भरे हुए पानी में खेलते दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी बारिश के पानी में भीगते हुए घर पहुंचे। सड़कों पर जल भराव इतना अधिक हो गया कि बारिश बंद होने के एक घंटे बाद सही ढंग से आवागमन शुरू हुआ।
तेज बारिश से रेल बाजार, शांति नगर और जयराम नगर की कालोनियों में बारिश का पानी भर गया। वहीं बराबर हो रही बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। धान की फसल में हरियाली दिखाई दे रही है। फसलों का रंग देखकर किसानों के चेहरों पर रौनक है। यूरिया और जिंक का छिड़काव किसान कर रहे हैं।