{"_id":"656cd4d6b85c21ec1e024d86","slug":"happiness-of-two-families-scattered-like-straw-fatehpur-news-c-12-1-knp1023-496089-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तिनके की तरह बिखरीं दो परिवारों की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तिनके की तरह बिखरीं दो परिवारों की खुशियां
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक सवार मां और बेटे की हादसे में मौत से लड़की पक्ष का भी हाल-बेहाल है। वह लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उनके भी शादी के लिए संजोये अरमान टूट गए।
हुसैनगंज थाने के बसोहनी निवासी महेंद्र पाल (26) चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। भाई रमेश, राजेश और चंटू हैं। महेंद्र की तीन साल पहले ही रेलवे में नौकरी लगी थी। भाई राजेश ने बताया कि शादी सात दिसंबर को मल्हीपुर गांव की खुशबू के साथ होनी थी। सारी तैयारियों हो चुकी थीं। उपहार की चीजें खरीदी जा चुकी थीं। हलवाई आदि बुक किए जा चुके थे।
लड़की पक्ष के लोग 30 नवंबर को तिलक लेकर आए थे। महेंद्र के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। हादसे में मां की मौत के बाद से घर में बुजुर्ग का सहारा नहीं बचा है। लड़की पक्ष के लोग भी मल्हीपुर गांव से बसोहनी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद गंगा घाट किनारे मां और बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।