फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gynecologist said, workload made her sick

Fatehpur News: स्त्री रोग विशेषज्ञ बोले, काम के बोझ ने कर दिया बीमार

Fri, 15 Nov 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gynecologist said, workload made her sick
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि काम के बोझ से वह बीमार हो गए हैं। डिप्रेशन के अलावा उन्हें कई बीमारियों ने घेर लिया है। यही वजह है कि बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में ही भर्ती होकर ग्लूकोज की बोतल तक चढ़वानी पड़ी। गुरुवार को थोड़ा आराम मिला तो उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। उन्होंने सीएमएस पर ज्यादा काम कराने का आरोप लगाया है। कहा कि महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की वजह से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को उनकी प्लेटलेट्स 28000 पहुंच गई। इस पर उन्हें भर्ती होना पड़ा। हालांकि डेंगू या मलेरिया नहीं निकला। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में वह एक अकेले डॉक्टर हैं। डॉ. रोशनी गुप्ता और एचओडी डॉ. प्रज्ञा मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं।
विज्ञापन

इससे वह 24 घंटे ऑनकॉल रहते हैं। महीने में 75 से 80 सर्जरी अकेले करते हैं। तीन दिन ओपीडी भी देखते हैं। वहीं सीएमएस डॉ पीके सिंह का कहना है कि महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। डॉ. पीके गुप्ता पर कोई दबाव नहीं है। सीएमओ से सीएचसी के डॉक्टरों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed