फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gunner suspended, Raza will face Goonda Act

गनर निलंबित, रजा पर लगेगा गुंडा एक्ट

Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gunner suspended, Raza will face Goonda Act
सदर कोतवाली में जमा लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा नेता के साथ मारपीट के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद हाजी रजा के खिलाफ पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। मारपीट के दौरान हाजी रजा के साथ मौजूद सरकारी गनर को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मारपीट के वायरल वीडियो में गनर भी आरोपी पक्ष का समर्थन करता दिख रहा है। एसपी ने हाजी रजा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाजी रजा कई सालों से लगातार सभासद है। नगर पालिका में वह प्रभावशाली है। उनकी मां नजाकत खातून नगर पालिका की चेयरमैन हैं। चेयरमैन की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने सरकारी गनर दिया था। गनर हमेशा से ही प्रतिनिधि हाजी रजा के साथ चलता था।
विज्ञापन

सोमवार को मारपीट के दौरान भी गनर सीसीटीवी में कैद हुआ। भाजपा नेता फैजान खुद को बचाकर होटल के गेट में घुस रहा था। तभी गनर ने गेट को बंद किया। वीडियो वायरल होने पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने गनर
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही जितेंद्र यादव को निलंबित किया है। सवाल उठता है कि हाजी रजा पुलिस और प्रशासन के बीच सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है। उसके साथ गनर मौजूद रहता था। प्रशासन ने कभी भी गनर की ओर गौर नहीं किया।
कुछ दिन पहले बिंदकी बस अड्डे के पास एक मैदान में लगी प्रदर्शनी के संचालक को भी हाजी रजा और उसके समर्थकों ने पीटा था। यह चर्चा आम हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह माह पहले जिला अस्पताल के
डॉक्टरों ने भी मारपीट, गाली गलौज का आरोप हाजी रजा पर लगाया था। डीएम से शिकायत की थी, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। कई मामले रजा के सामने आए लेकिन उनकी दहशत के चलते पीड़ित कानूनी कार्रवाई से पीछे हट जाते दिखे।
फतेहपुर। भाजपा विधायक विक्रम सिंह के कोतवाली में धरने पर बैठने से पुलिस प्रशासन दबाव में आ गया। पुलिस हाजी रजा की तलाश में उसके पनी मोहल्ला स्थित घर में छापा मारने जा रही थी। पुलिस की गाड़ी को
मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। पुलिस को वापस जाने की बात कहकर नारेबाजी की। इसके बाद हंगामा चालू हो गया। पुलिस की गाड़ी भीड़ को देखकर पीछे लौट गई। इसके बाद 10 थानों को फोर्स को बुलाया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि के शगुन पैलेस, घरों और करीबियों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापा मारा गया।
जिले के सभी थानों में हाजी रजा के करीबी पुलिस कर्मी तैनात हैं। कोई भी थाना हो या सीओ कार्यालय हाजी रजा के करीबी के इशारे पर सारे काम होते हैं। सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन हाजी रजा के काम कहीं नहीं रुकते हैं। पुलिस महकमे में चर्चा है कि सर्विलांस और स्वॉट जैसी टीमों में भी हाजी रजा के करीबी तैनात हैं। जो उसे हर पल की जानकारी देते हैं।
हाजी रजा के खिलाफ कोतवाली से लेकर कानपुर तक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 21 मुकदमे थे। इनमें करीब 17 मुकदमे छूट चुके हैं। सीबीसीआईडी ने भी एक मुकदमे में उसे क्लीन चिट दी थी। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर हाजी रजा के मुकदमे कोर्ट से छूटे हैं। बाकी में मजबूत ढंग से पैरवी कराई जा रही है।
हाजी रजा गुंडा और आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। कड़ी धाराओं में हाजी रजा और उसके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापा मार रही है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, एसपी।
उनके घर की महिलाओं के साथ भाजपा नेता और उसके साथी छेड़खानी कर रहे थे। इसकी सूचना पर गनर और कुछ लोग पहुंचे थे। विरोध करने पर भाजपा नेता पक्ष के लोगों ने विवाद किया है। पार्टी के चलते कुछ भाजपा के लोग उसका विरोध कर रहे हैँ। उन पर जो भी आरोप लगे हैं वह राजनीति से प्रेरित हैं और झूठे हैं। - हाजी रजा, चेयरमैन प्रतिनिधि।
मुस्लिम समाज में उनकी लोकप्रियता को देखकर भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर हाजी रजा ने ऐसा कृत्य किया है। भाजपा का प्रचार प्रसार करने पर जान से मारने की धमकी तक दी है। इसका विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट, लूटपाट की गई। - फैजान रिजवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी।
फैजान पर कई बार हमले हो चुके हैं। कुछ पुलिस वालों की संलिप्तता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुस्लिम समाज के लोगों का पार्टी की ओर झुकाव हो रहा है। इसी वजह से सपा, बसपा मानसिकता के लोग भाजपा समर्थकों को दबाने का काम कर रहे हैं। राजनीतिक रंजिश में मारपीट की है। विक्रम सिंह -सदर विधायक
इन धाराओं में हुआ मुकदमा
कोतवाली पुलिस ने धारा 395, 307, 153(ड्ड), 504, 7 सीएलए एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
लिपिक के साथ मारपीट का पुलिस पर लगाया आरोप
फतेहपुर। भाजपा नेता फैजान रिजवी के साथ मारपीट के आरोपी चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा को पकड़ने उसके घर पहुंची पुलिस पर पालिका के लिपिक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इलाकाई लोग लिपिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
सूचना पर कुछ ही देर में ईओ, जेई सिविल व अन्य कर्मचारी व सभासद भी पहुंच गए। कर्मचारियों व अधिकारियों ने कहा कि पहले पुलिस यह बताए कि आखिर लिपिक को किस आरोप में पुलिस ने पीटा है। अगर पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है तो मंगलवार से शहर में जलापूर्ति और सफाई का काम ठप कर हड़ताल की जाएगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, सभासद राहत, शमशाद, जुनैद, गुलाम समेत 20 अज्ञात के खिलाफ भाजपा नेता के साथ मारपीट का मुकदमा सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। इसी मामले में सोमवार रात को पुलिस हाजी रजा के पनी मोहल्ला स्थित घर दबिश देने गई। ईओ मीरा सिंह का आरोप है कि चेयरमैन ने लिपिक आकिब को कुछ विभागीय कार्य के लिए बुलाया था।

पुलिस ने चेयरमैन के घर के बाहर मौजूद आकिब से मारपीट शुरू कर दी और सिर पर डंडा मार दिया। क्षेत्रीय लोग जिला अस्पताल लाए। सूचना पर पालिका के कर्मचारी व कुछ सभासद भी पहुंच गए। ईओ ने कहा कि पुलिस बताए कि आखिर लिपिक के साथ मारपीट क्यों की। उनके लिपिक का भाजपा नेता के साथ हुई घटना से कोई लेना देना नहीं है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो मंगलवार से हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed