फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GT Road...the road being built ahead, crumbling behind

Fatehpur News: जीटी रोड...आगे बन रही सड़क, पीछे उखड़ रही

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
GT Road...the road being built ahead, crumbling behind
फोटो - 07- जीटी रोड पर चौड़ी हुई सड़क के बीच गड्ढ़ा। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 08- जीटी रोड पर बजरी-डामर सड़क पर बिखरा। संवाद
फोटो- 09- पोल शिफ्ट हुए बिना हो गया सड़क का चौड़ीकरण। संवाद

- शहर के अंदर नऊवाबाग से लोधीगंज तक 5.73 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही
-कई स्थानों पर निर्माण के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगा डामर

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर में 40 करोड़ रुपये जीटी रोड के शहर के हिस्से में मार्ग चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन काम के गुणवत्ता की बात करें तो कुछ दिनों पहले चौड़ी हुई सड़क का डामर जगह-जगह उखड़ने लगा है। बजरी और गिट्टियां बिखरने लगी हैं। बीच-बीच में सड़क नहीं बनाई गई जिससे वहां अभी गड्ढे हैं। ध्यान न दिया गया तो यही लापरवाही हादसों की वजह बनेगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में शहर के अंदर नऊवाबाग से लोधीगंज तक 5.73 किलोमीटर जीटी रोड का चौड़ीकरण 40.63 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया था। दो साल में चौड़ीकरण कार्य करीब 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मार्च तक विभाग को हर हालत में शेष कार्य पूर्ण करना है।
विज्ञापन

बाकरगंज से जिला अस्पताल के बीच करीब तीन जगहों पर बीच-बीच में सड़क नहीं बनाई गई। वहां डामर और बजरी डालकर सड़क को समतल करने की कोशिश की गई है, जो उखड़ चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जीटी रोड से अंदर गलियाें पर जाने वाले मोड़ में डामर और बजरी उखड़ कर सड़क पर बिखर गई है, जिससे दो पहिया वाहनों को फिसलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड चौड़ीकरण का काम के साथ संपर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य ही गुणवत्तापूर्वक नहीं किया गया है। सड़कों का जोड़ अलग से उभरा हुआ है। बाकरगंज चौराहे पर सड़क पर लगे बिजली पोल शिफ्ट नहीं किए गए और उसके ऊपर से डामर-बजरी डाल कर सड़क को चौड़ा किया गया। बेतरतीब चौड़ीकरण कार्य से राहगीरों की परेशानी ही बढ़ेगी।
कोट्स
अभी चौड़ीकरण पूर्ण नहीं हुआ, कार्य चल रहा है। जहां भी खामियां मिलेंगी, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। - एनके यादव, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed