फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ground water level is going down, villages may be water crisis

गांवों में हो सकता है पानी का संकट - सीडीओ

Fri, 27 Feb 2015 12:46 AM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
ground water level is going down, villages may be water crisis

घटते भू जल स्तर से जिले के कई इलाकों में पानी का जबरदस्त संकट पैदा हो सकता है। अमौली विकास खंड के गांव आजमपुर गढ़वा में आयोजित कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि सीडीओ भवानी सिंह ने कहा कि जिले के कई विकास खंड डार्क जोन क्रिटिकल श्रेणी में होने की वजह से पानी का संकट पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में आम नागरिकों, शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण व भूगर्भ जल को सामान्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

गुरुवार को गांव आजमपुर गढ़वा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम उमराव महाविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर वृहद कृषक जागरूकता गोष्ठी का अयोजन ग्राम प्रधान भुवन भास्कर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


इसमें चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर एवं केंद्रीय बरानी कृषि अनुसंधान हैदराबाद के सहयोग से कृषक जागरूकता दिवस में आए डा. अनिरुद्ध दुबे ने जलवायु परिवर्तन की चर्चा करते हुए जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. वाइके सिंह ने खरपतवार को नष्ट करने, डा नौशाद खान ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, डा. पीके उपाध्याय ने दुग्ध उत्पादक, डा. जीसी कटियार ने कृषि यंत्रों की उपलब्धता की जानकारी दी।


इस मौके पर प्रधान भुवन भास्कर द्विवेदी ने वैज्ञानिकों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। यहां खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह परिहार, पूर्व प्रधानाचार्य लववीर सचान, प्रबंधक रामकिशोर वर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, मैथलीशरण, प्रगतिशील कृषक लोकनाथ पांडेय ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed