फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grandson won the battle, name of freedom fighter written on the stone slab

Fatehpur News: पौत्र ने जीती लड़ाई, शिलापट पर लिखा गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम

Sun, 10 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Grandson won the battle, name of freedom fighter written on the stone slab
फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के बरौहा गांव में 15 अगस्त को कंपोजिट स्कूल में लगाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शिलापट शिकायत के बाद बदला गया। अब उसके स्थान में असल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गयादीन के नाम का शिलापट लगाया गया है।
विज्ञापन

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत बरौहां गांव में लगाए गए शिलापट पर दर्ज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम को लेकर विवाद था। गांव निवासी शिवसहाय ने डीएम से शिकायत कर बताया था कि उसके बाबा स्व. गयादीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। इसके अलावा गांव में अन्य कोई दूसरा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं था। शिलापट में बाबा के नाम का उल्लेख नहीं है, जबकि गांव के एक अन्य व्यक्ति के पूर्वजों का नाम अंकित है। ग्राम प्रधान और सचिव ने गांव के प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शिलापट पर नाम दर्ज कराया है। पंचायत सचिव राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जानकारी की कमी से शिलापट पर गलत नाम अंकित हो गया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम अंकित कर नया शिलापट लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed