फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   grandfather died in road accident, grandson injured

Fatehpur News: सड़क हादसे में बाबा की मौत, पौत्र घायल

Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
grandfather died in road accident, grandson injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाबा की मौत हो गई। उसका पौत्र घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव निवासी रामगोपाल रैदास (59) अपने पौत्र अंश (11) और पुत्र सुनील के साथ बाइक से मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव रिश्तेदार विजय पाल की पुत्री की शादी समारोह में बुधवार रात शामिल होने आए थे। घर लौटते समय ओखरा मोड़ के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाबा और पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, सुनील को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। जिला अस्पताल में रामगोपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल अंश को भर्ती किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सुनील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलरो की टक्कर से दर्जी की जान गई
खागा। गौरइया माता मंदिर के सामने हाईवे पार कर रहे दर्जी को बुधवार की रात बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल की जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा निवासी कंधई उर्फ मटकू रैदास (50) घर में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। वह बुधवार की रात किसी काम से हाईवे पार करके गौरइया माता मंदिर की ओर जा रहा था। फतेहपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने कंधई को सीएचसी हरदों पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में कंधई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी रेखा, बेटी संजना, रंजना, वंदना, पुत्र गोविंद व गौतम को छोड़ गया है। कोतवाल एके चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बोलेरो का नंबर खोज लिया गया है।

----------------
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव निवासी श्रीपाल पासवान ने बताया कि उसका पुत्र उमेश कुमार बाइक से रिश्तेदार के साथ चौकी चौराहे से घर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से बेटा उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ट्रैक्टर चालक विपिन कुमार निवासी रामनगर मजरे किशोई थाना सुल्तानपुर घोष है। (संवाद)
----------
सीढि़यों में पैर फिसलने से बच्ची घायल
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ओनई गांव निवासी सरबजीत की आठ वर्षीय पुत्री अनन्या गुरुवार सुबह छत पर खेल रही थी। वह किसी काम से सीढि़यों से नीचे आने लगी। पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed