{"_id":"678d4aea69bc93c01a0f2724","slug":"government-mahila-school-link-road-will-be-constructedgovernment-mahila-school-link-road-will-be-constructed-soon-soon-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-127926-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजकीय महिला विद्यालय संपर्क मार्ग का जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजकीय महिला विद्यालय संपर्क मार्ग का जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
फतेहपुर। आईटीआई रोड से आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग के निर्माण की तैयारी है। करीब 400 मीटर लंबे इस मार्ग का उपयोग आईटीआई को सीधे मुराइनटोला मोहल्ले को जोड़ने के लिए होता है।
राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग महत्वपूर्ण सड़क है। इस सीसी सड़क के बनने के बाद छह साल पहले वाटर लाइन बिछाई गई थी, जिससे सड़क के बीच में नाली बनी है। बाद नाली की मरम्मत तो गई, लेकिन वह उखडऩे से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुके है। बीच सड़क पर बनी नाले में साइकिल सवार छात्राएं अक्सर गिरकर चुटहिल होती है। इसके अलावा हर 20 से 25 मीटर की दूरी में सड़क पर मानक से अधिक ऊंचे ब्रेकर बने हैं। स्थिति यह है कि इस सड़क से स्कूटी निकरना मुश्किल हो रहा है।
सड़क के प्रतिदिन एक हजार से अधिक छात्राओं का आना जाना है। इसके अलावा आईटीआई करने वाली छात्राएं भी इसी सड़क से आती जाती हैं। सड़क के बगल में ही राजकीय बालिका इंटर कालेज है। कालेज की कम से कम एक हजार छात्राएं इसी सड़क से आती जाती हैं। इसके बावजूद अभी तक यह सड़क नगर पालिका से उपेक्षित है।
विज्ञापन
यह सड़क नगर पालिका की नजर में है। इसका सर्वे कराया जा चुका है। जल्द ही सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका प्रस्ताव तैयार है। -रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका।