फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Government land became private property in six years

Fatehpur News: छह साल में निजी संपत्ति बन गई सरकारी जमीन

Thu, 27 Feb 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government land became private property in six years
फतेहपुर। छह साल पहले अवैध निर्माण घोषित होने के बाद अब उसी जमीन पर एक बार फिर से निर्माण शुरू हो गया है। तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने इसी जमीन पर निर्माण ध्वस्त कराया था। राजस्व विभाग ने अब इस जमीन पर स्वामित्व घोषित कर निर्माण की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंच मार्ग पर खलीलनगर के सामने गंदे नाले के ऊपर करोड़ों की जमीन पर इन दिनों निर्माण चल रहा है। सरेआम हो रहे निर्माण की प्रशासन अनदेखी कर रहा है। 10 दिन पहले इस जमीन की नगर पालिका ने पैमाइश कराई थी। इसमें कब्रिस्तान की जमीन अलग कराया गया था। इस दौरान शेष जमीन पर स्वामित्व बताने वालों से राजस्व विभाग ने अभिलेख मांगे थे। वह मामला अब तक फाइलों में चल रहा है। वहीं जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कई राजगीर और बड़ी तादाद में मजदूर 24 घंटे दीवार खड़ी करने में लगे हैं। ये निर्माण भी अस्थायी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सवाल यह है कि छह साल पहले तक सरकारी संपत्ति रही जमीन अब आखिर कैसे निजी हो गई। नगर पालिका ईओ रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन अलग करा लिया है। बगल की जमीन का बैनामा है, लेकिन जमीन बैनामा कराने वाले के पास जमीन कहां से आई, यह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed