{"_id":"646bb43bcf38f63fb906e034","slug":"goods-worth-two-and-a-half-lakh-stolen-from-the-shop-by-breaking-the-shutter-fatehpur-news-c-12-1-248517-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शटर तोड़कर दुकान से ढाई लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शटर तोड़कर दुकान से ढाई लाख का माल चोरी
Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- टूटा पड़ा शटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। शटर तोड़कर किराना की दुकान से रविवार रात लाखों का सामान चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार शाम दुकान पहुंचने पर दुकानदार को हुई। उसने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी सुमित कुमार सिंह की आजाद नगर डलमऊ रोड पर किराना और हार्डवेयर की दुकान चलाता है। वह रविवार शाम सात बजे रायबरेली निमंत्रण में चला गया था। वह सोमवार शाम करीब चार बजे दुकान खोलने पहुंचा। शटर एक किनारे से टूटा देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान से सारा सामान गायब था। दुकानदार ने बताया कि दो दिन पहले डेढ़ लाख कीमत का हार्ड वेयर का सामान लेकर आया। चोर सारा सामान चुरा ले गए हैं। दुकान में रखा फ्रिज, 85 हजार कीमत का किराने का सामान भी चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।