फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goods worth three lakhs stolen from farmer's house after cutting latch

कुंडी काटकर किसान के घर से तीन लाख का माल चोरी

Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goods worth three lakhs stolen from farmer's house after cutting latch
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के दुलापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर किसान के घर से सोने चांदी के जेवर और बर्तन समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के समय पूरा परिवार परिवार पड़ोस में स्थित दूसरे मकान में सो रहा था। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ललौली थाने की बहुआ चौकी क्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी राकेश चंद्र प्रजापति किसान हैं। बुधवार की रात वह पत्नी राधा देवी, बेटा सनी (12), बेटी ज्योति (8), रागिनी (6) के साथ खाना खाने के बाद अपने घर में ताला बंद कर लगभग 10 बजे कुछ दूर स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। जाते समय राकेश को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर गए थे। इधर, रात में चोरों ने राकेश के दरवाजे की कुंडी, कमरे के दरवाजे में लगे ताले की कुंडी काटा और लाखों रुपये का माल समेट ले गए। किसान की पत्नी राधादेवी ने बताया कि चोरों ने बड़े बक्से में रखे तांबे और पीतल बर्तन, छोटे बक्से में रखे चांदी की पायल, हाफपेटी, तोड़ियां, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, दो सोने की माला, टाप्स और 20 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों ने मकान की कुंडी कटी देखी तो घटना की जानकारी हो पाई। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed