{"_id":"696e8154c6d57fb54e05ec49","slug":"goods-worth-rs-2-lakh-stolen-from-the-empty-house-of-a-farmer-who-had-gone-on-a-pilgrimage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147783-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीर्थ यात्रा पर गए किसान के सूने घर से दो लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीर्थ यात्रा पर गए किसान के सूने घर से दो लाख का माल चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। तीर्थ यात्रा पर गए किसान परिवार के घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी किसान ज्ञानेंद्र सिंह परिवार सहित छह जनवरी को तीर्थ यात्रा पर गए थे। तभी उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में चोर सोने के टॉप्स, झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, चांदी के जेवर और 700 रुपये नकद ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताया है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।