फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goods worth Rs 10 lakh destroyed in fire at mobile shop

Fatehpur News: मोबाइल की दुकान में आग लगने से 10 लाख का सामान जला

Thu, 04 Jun 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 10 lakh destroyed in fire at mobile shop
फोटो-01-आग से जली दुकान। संवाद
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाने के भादर रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में मंगलवार रात आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से नए-पुराने मोबाइल समेत करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोहदमऊ निवासी प्रियांशु अग्रहरि का प्रेमनगर के भादर रोड स्थित मकान है। वह घर में ही संजय मोबाइल एंड रिपेयरिंग सेंटर संचालित करते हैं। प्रियांशु ने बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर पीछे स्थित घर में चले गए थे। घर में पत्नी रीता, पुत्री अनाया और सात माह के पुत्र के साथ सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर में धुआं भरने पर दुकान में आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीछे के दरवाजे से सभी लोग बाहर निकले और मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दो घरेलू सबमर्सिबल पंप चलाकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार प्रियांशु अग्रहरि ने बताया कि दुकान में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी, 15 नए स्मार्टफोन, 60 नए कीपैड फोन, मरम्मत के लिए रखे 35 मोबाइल, 120 बैटरियां, 250 डिस्प्ले, हीट गन, डीसी सप्लाई, सोल्डिंग ऑयल, सेपरेटर मशीन, एलईडी बल्ब, चार्जिंग टॉर्च, 45 इंच की एलसीडी तथा फर्नीचर जल गया। लेखपाल विवेक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

फोटो-01-आग से जली दुकान। संवाद

फोटो-01-आग से जली दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed