{"_id":"6461334826d298355f0c46dc","slug":"goods-train-stopped-after-seeing-fire-burning-in-wagon-full-of-coal-fatehpur-news-c-12-1-233829-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोयले से भरे वैगन में आग सुलगती देख रोकी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोयले से भरे वैगन में आग सुलगती देख रोकी मालगाड़ी
Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कानपुर से नई दिल्ली जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में शनिवार देर रात आग सुलगती दिखाई दी। इस पर मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोक कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
शनिवार की रात लगभग 10 बजे झींझक रेलवे स्टेशन से गुजरी कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन में लदे कोयले में आग सुलगती दिखाई दी। इसकी सूचना फफूंद रेलवे स्टेशन पर दी गई। यहां मालगाड़ी आने से पहले जिला प्रशासन की मदद से फायर टेंडर को मंगवा लिया गया। लगभग 10:20 बजे फफूंद में मालगाड़ी रुक गई। लगभग साढ़े 11 बजे ओएचई बंद कर दोनों ओर से ट्रेनों का यातायात रोक दिया गया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दिल्ली हावड़ा अप एवं डाउन रेल मार्ग पर यातायात बंद रहा। इसके बाद ओएचई लाइन जोड़कर रेल यातायात बहाल किया गया। रात लगभग एक बजे मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज जय किशोर ने बताया कि कोयले से भरे वैगन में आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को जानकारी दी गई थी। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।