फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goods fell from opening the door of the container

Fatehpur News: कंटेनर का दरवाजा खुलने से गिरा था सामान..

Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Goods fell from opening the door of the container
खागा। कटोघन टोल प्लाजा के पास से कंटेनर से हार्डवेयर, पीवीसी फिटिंग उपकरण चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच कर स्थिति साफ कर दी है। पुलिस का दावा है कि कंटेनर का गेट खुल जाने के कारण उपकरण के गत्ते गिरे थे। जिस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया था, उसकी डीसीएम में भी माल लोड था। ऐसे में उस पर चोरी साबित नहीं हुई और छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार कंटेनर में पीवीसी उपकरण लेकर कलकत्ता से राजस्थान के लिए निकला था। छह जनवरी रात कटोघन टोल प्लाजा के आगे बाद उसकी गाड़ी से उपकरण के गत्ते सड़क पर गिरे थे। नवीन मंडी के पास कृष्ण कुमार ने एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक कंटेनर में चलती गाड़ी में चढ़कर चोरी की और गत्ते बाहर फेंके। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की। प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में चोरी की घटना सही नहीं पाई गई। जांच में कंटेनर का गेट खुलने के कारण गत्ते सड़क पर गिरे और सामान राहगीर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed