{"_id":"64417e70565d3715de082857","slug":"goodbye-prayers-today-vigil-increased-in-mosques-fatehpur-news-c-12-1-191050-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलविदा की नमाज आज, मस्जिदों में चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलविदा की नमाज आज, मस्जिदों में चौकसी बढ़ी
विज्ञापन
फतेहपुर। मुस्लिमों का पाक माह रमजान विदाई के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के साथ पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है।
अलविदा की नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों की साफ सफाई कराई गई है। मस्जिदों के बाहर सफाई के साथ पानी के टैंकर खड़े कराए गए हैं। मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी से जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एक दिन पहले सुरक्षा कर्मियों ने सभी मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिआ।
उधर, शुक्रवार को 29 रोजा इफ्तार होगा। 22 को ईद हो सकती है। ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह की साफ सफाई का काम पूरा हो चुका है। परिसर के गड्ढों में मिट्टी डालकर पाटा गया है। नगर पालिका कई दिन से ईदगाह मैदान में पानी का छिड़काव कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि अलविदा की नमाज के समय सभी मस्जिदों में मजबूत पुलिस सुरक्षा रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
.........................