फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Good day: the end of Corona launched

शुभ दिन: कोरोना के अंत का शुभारंभ

Sat, 16 Jan 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Good day: the end of Corona launched
जिला महिला अस्पताल में टीकरण के लिए जाती सीएमएस डॉ. रेखा रानी का ताली बजाकर स्वागत करते डॉक्टर - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह शुभ दिन आ ही गया। कोरोना टीकाकरण के पहले दिन दोपहर एक बजे तक 120 स्वास्थ्य व बाल विकास परियोजना कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में पहला टीका गाजीपुर सीएचसी में सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर एएनएम विजय लक्ष्मी को लगा। इसके बाद 10 बजकर 58 मिनट पर हथगाम सीएचसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम श्रीवास्तव को टीका लगा।
विज्ञापन

जिला पुरुष व महिला अस्पताल में बाद में टीकाकरण शुरू हो सका। टीकाकरण कराने वाले कार्मिकों में झिझक भी दिखी। यही वजह रही कि गाजीपुर सीएचसी में अतिरिक्त एसडीएम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद डीएम, एसपी के साथ सारे केंद्रों का घूम घूमकर भ्रमण करती नजर आईं। सूबे के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने हथगाम सीएचसी में चल रहे टीकाकरण को देखा।
जिले में पहले चरण का टीकाकरण चार सत्र केंद्रों में शुरू हुआ। सेक्टर व नोडल अफसरों के साथ पुलिस बल को बड़ी संख्या में लगाया गया था। वैक्सीनेशन के लिए लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला।
वह समय से पहुंचे थे। हालांकि कोवि शील्ड वैक्सीन की डोज देने का काम तयशुदा समय से नहीं हो सका। डीएम अपूर्वा दुबे ने एसपी सतपाल अंतिल के साथ टीकाकरण शुरू होने से पहले जिला पुरुष व महिला अस्पताल के सत्र केंद्रों की तैयारियां देखीं।
इसके बाद गाजीपुर सीएचसी फिर हथगाम सीएचसी के सत्र केंद्र देखने को पहुंचीं। आला अफसरों के साथ सेक्टर व नोडल अफसरों की टीम सत्र केंद्रों में चल रही प्रक्रिया की लगातार निगरानी करती रही।
हथगाम सीएचसी के सत्र केंद्र के टीकाकरण की प्रक्रिया देखने को राज्यमंत्री व हुसैनगंज विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह काफी समय मौजूद रहे।
गाजीपुर सीएचसी के सत्र केंद्र में कोरोना का टीका लगवाने वाली संख्या कम होने की जानकारी पर डीएम ने अतिरिक्त एसडीएम आशीष कुमार को भेजा तो पता चला कि सर्वर खराब होने की वजह से फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा था।
जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर जिला पुरुष अस्पताल के सत्र केंद्र में डॉ. आरएन गुप्ता को कोवि शील्ड की डोज दी गई। सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर जिला महिला अस्पताल के सत्र केंद्र में सीएमएस डॉ. रेखारानी को पहला टीका लगा।
सोनवर्षा गांव की भानुमती ने काटा फीता
जिले के कोरोना टीकाकरण का शुभांरभ जिला पुरुष अस्पताल सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने सत्र केंद्र का फीता काटकर किया। जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी ने फीता काटा।
हथगाम सीएचसी में सूबे के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह व गाजीपुर सीएचसी के सत्र केंद्र का डीएम अपूर्वा दुबे की मौजूदगी में सोनवर्षा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानुमती ने फीता काटा।
टीका प्रमाणपत्र लेकर, वोटर आईडी जैसा इजहार
जिस बात का अंदेशा था। वह सही साबित हुआ। मतदान जैसा उत्सव, टीकाकरण में दौरान देखने को मिला। कार्मिक, टीकाकरण का अनुभव शेयर करने के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे।
स्वास्थ्य व बाल विकास परियोजना कार्मिकों में गजब का उत्साह और उल्लास नजर आया। यही वजह रही कि टीका लगवाने के बाद कई सत्र केंद्र में ये लाभार्थी कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र को सामूहिक रूप से दिखाते हुए खुशी का इजहार करते नजर आए।
बचने को बहाना बना चले गए
एक तरफ टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कार्मिकों में उत्सुकता दिखी, तो दूसरी ओर हिचक भी सामने आई। यही वजह रही कि जिले में टीकाकरण का शुभारंभ समय से नहीं हो सका।
हालात ये बन गए कि कई कार्मिक, टीका लगवाने से बचने को लुकाछिपी का खेल खेलते देखे गए। किसी ने घर में तबीयत खराब होने की बात पर अस्पताल छोड़ दिया तो किसी ने खुद की शारीरिक परेशानी बताकर इस राष्ट्रीय अभियान से मुंह मोड़ लिया।
लाइव प्रसारण में सुनी पीएम की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी चार सत्र केंद्रों में लाइव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को कोरोना टीका को बड़ी सौगात करार दिया।
आधा घंटा से ज्यादा के इस लाइव प्रसारण में कोविड वेबसाइट एप भी लांच किया। लाइव प्रसारण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में गजब की उत्सुकता देखने को मिली।
पोर्टल ने छकाया, आई काम में बाधा
कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण के पहले दिन ही सर्वर की समस्या खड़ी हो गई। जिस कारण डाटा फीडिंग का काम सुस्त हुआ। जिससे टीकाकरण की रफ्तार पर असर देखने को मिला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.इश्तियाक अहमद ने बताया कि कोविड पोर्टल का सर्वर अच्छे से नहीं चला। इस नाते टीकाकरण का काम पहले पहर धीमा रहा।
साठ फीसदी ने लगवाया कोरोना का टीका
कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण के पहले दिन टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ सका। जिले के चार सत्र केंद्रों में टीकाकरण के लिए 400 स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना कार्मिकों को बुलाया गया था।
जिसमें से 244 ने ही कोरोना का टीका लगवाया। जिला पुरुष अस्पताल के सत्र केंद्र में 100 के सापेक्ष 77 कार्मिक टीका लगवाने आए। जिसमें 65 पुरुष व 12 महिला थी। महिला अस्पताल के सत्र केंद्र 100 के सापेक्ष 52 का टीकाकरण हुआ।

जिसमें 17 पुरुष व 35 महिला कार्मिक शामिल रहे। हथगाम सीएचसी में सबसे ज्यादा 78 कार्मिकों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 11 पुरुष व 67 महिला कार्मिक को टीका लगा। गाजीपुर सीएचसी में सबसे कम 37 कार्मिकों ने टीका लगवाया। जिसमें 14 पुरुष व 23 महिला कार्मिक शामिल रहे।

टीकाकरण के बाद वैक्सीनेशन कार्ड दिखाती स्वास्थ्य कर्मी

टीकाकरण के बाद वैक्सीनेशन कार्ड दिखाती स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : FATEHPUR

हथगाम सत्र केंद्र का निरीक्षण करती जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे

हथगाम सत्र केंद्र का निरीक्षण करती जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed