{"_id":"6a060f43cef9b4bb680b5edd","slug":"godhrauli-defeated-khadra-by-43-runs-to-win-the-match-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154767-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोधरौली ने खदरा को 43 रन से हराकर जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोधरौली ने खदरा को 43 रन से हराकर जीता मुकाबला
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग में आयोजित दीवाना-मस्ताना क्रिकेट टूर्नामेंट में गोधरौली टीम ने खदरा टीम को 43 रन से शिकस्त दी। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में खदरा टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोधरौली टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 143 रन बनाए। टीम की ओर से अजय ने 20 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। छोटे ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खदरा टीम गोधरौली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम की ओर से विशाल ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। कृष्ण देव ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए लेकिन पूरी टीम निर्धारित ओवर में 71 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
गोधरौली टीम ने मुकाबला 43 रन से अपने नाम कर लिया। अजय ने 28 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।