फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   goddess devotees took out religious procession

गालों में लोहे की सांग डालकर मां के भक्तों ने भव्य जवारा निकाला

Tue, 31 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
goddess devotees took out religious procession

मलवां विकास खंड के गंाव

विज्ञापन
तेंदुली के झामदास बाबा व मां काली मंदिर, झुनझुनियां महादेव बाबा प्रांगण से मां के भक्ताें ने अपने गालों में लोहे की सांग डालकर भव्य जवारा निकाला, जिसे देख लोग आश्चर्यचकित हो गए।

इस निकाले गए जवारा यात्रा में महिलाओं ने सर में बोए गए गेंहू के जवारे के साथ तमाम झांकियों को शामिल किया गया।

राधा कृष्ण नृत्य, शिव तांडव, मां काली का विकराल रूप आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। जवारा की अगुवाई  विष्णु दयाल द्विवेदी, सोनू अवस्थी, राजकरन मिश्रा, गयापाल, अवधेश, अंकित मिश्रा, गोविंद, भूरा, जीतेंद्र व ग्रामीणों एवं कमेटी के लोग कर रहे थे। यह जवारा गांव तेंदुली की गलियों घूमते हुए बांदा सागर हाइवे से कांशीराम कालोनी, ज्वाला मंदिर बिंदकी से होते हुए देर रात पुन: झामदास बाबा के दरबार में संपन्न हुआ। यहां जयकारों के साथ प्रसाद का वितरण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed