फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goal Five Thousand, Made 98 Toilets

लक्ष्य पांच हजार, बने 98 शौचालय

Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। ओडीएफ पर शहर का सच कड़वा है। शहर में 5300 घरों में शौचालय के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 98 शौचालय ही बन पाए हैं। इसके लाभार्थियों को नगर पालिका दोनों किस्तों का भुगतान कर चुकी है। करीब 4072 लाभार्थियों के शौचालय अंतिम किस्त का भुगतान न होने पर अधूरे पड़े हैं। 1180 लाभार्थियों को अभी तक रकम नहीं मिली है। इस सब के बावजूद शहर के 30 वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। शेष चार वार्ड 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य तय है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत शहर को 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित किया जाना है। यह लक्ष्य दिसंबर 2016 में तय किया गया था। इसके लिए नगर पालिका ने शहर के शौचालय विहीन घरों को सूचीबद्ध कराया था। ऐसे 5300 परिवारों से शौचालय निर्माण के लिए फार्म भराए गए थे। आवेदकों को पहली किस्त का चार हजार रुपये देकर शौचालय का निर्माण कराना था। काम पूरा होने पर दूसरी किस्त 4000 रुपये देनी है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने अब तक सिर्फ 98 लाभार्थियों को दूसरी किस्त आवंटित की है, जबकि 4072 लाभार्थियों को पहली किस्त महीनों पहले दी जा चुकी है। इतना ही नहीं, 1180 लाभार्थियों को अभी तक पहली किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। ये लाभार्थी शहर के सभी 34 वार्डों के हैं। शौचालय विहीन घरों में रहने वाले परिवार के सदस्यों को खुले में शौच जाना मजबूरी है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद ने इन वार्डो को ओडीएफ घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं शेष चार वार्डो को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका परिषद रश्मि भारती का कहना है कि पहले विधानसभा चुनाव के कारण बजट नहीं आया। इसके बाद निकाय चुनाव में भी कार्य प्रभावित हुआ। शासन से बजट न मिलने के कारण योजना प्रभावित हुई है। अब तक करीब एक हजार शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। अंतिम मार्च तक दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी। निर्माणाधीन सभी शौचालयों का निर्माण चालू महीने में पूरा हो जाएगा। चयनित लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजने की तैयारी पूरी है।

----------------------
ये वार्ड ओडीएफ घोषित
...............................
अजगवां, आवास विकास, बक्सपुर, खंभापुर, गढ़ीवा, अंदौली, हरिहरगंज, झाऊपुर, रामगंज पक्का तालाब, अरबपुर, राधानगर, रेडइया, आबूनगर, मसवानी, अस्ती, बाकरगंज, सैयदवाडा, सादीपुर, ईसाईपुरवा, अमरजई, चौधराना, पीरनपुर, कलक्टरगंज, महाजरी, कृष्णबिहारी नगर, खेलदार, चंदियाना, पनी, सिविल लाइन, अहमदगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed