फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Give village to village goshalas, or else allowance of guarding

गांव-गांव गोशाला दो, नहीं तो रखवाली का भत्ता दो

Wed, 04 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Give village to village goshalas, or else allowance of guarding
फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी किसान जन जागरण अभियान में इकट्ठा की गई समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं को हल कराने का मुद्दा उठाया। इसी दौरान कांग्रेसियों ने गांव-गांव गोशाला दो, नहीं तो रखवाली का भत्ता दो नारा लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सदर तहसीलदार विदुषी सिंह के माध्यम से ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजा। शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, राजेंद्र लोधी, सुधाकर अवस्थी, हेमलता पटेल, उदित अवस्थी, पंकज गौतम, वीरेंद्र सिंह चौहान, संतोष कुमारी शुक्ला, अरविंद द्विवेदी, राधेश्याम सोनकर, कैलाश अवस्थी, रईस अहमद भी मौजूद रहे। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान ने तहसील में एसडीएम को आठ सूत्री ज्ञापन दिया। पूर्व सांसद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अन्ना मवेशियों की वजह से किसान बर्बाद हो रहे हैं। चार साल से किसानों को उनकी उपज का सही लाभ नहीं मिलता है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक दवाओं पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाए। गेंहू, धान, गन्ना व अन्य फसलों के मूल्य का 15 दिन में भुगतान किया जाए। किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण तिवारी उर्फ पुजारी, विनोद द्विवेदी, विवेक मिश्रा, जैकब, जीते शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed