फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Give death feast wooden bridge

लकड़ी का पुल दे रहा मौत को दावत

Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Give death feast wooden bridge
 ससुर खदेरी नदी पर लकड़ी व बांस का बना पुल दुर्घटना को दावत दे रहा है। हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन है। दिनोंदिन इसके कमजोर होने से दोपहिया वाहन चालक डरने लगे हैं।
विज्ञापन

रघुराजपुर निवासी राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव और हनुमंत सिंह ने बताया कि चचीड़ा-रघुराजपुर के बीच बह रही ससुर खदेरी नदी में पुल बनाने के लिए कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फरियाद लगाई लेकिन समस्या जस की तस है। चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधियों ने वादा भी किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल गए। पुल समस्या की सुधि नहीं ली। पास के कस्बा खखरेरू जाने के लिए मजबूर होकर ग्रामीणों ने बांस और बल्लियों का पुल बना लिया है। जिससे होकर गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं। बताया कि इस मार्ग से सोथरापुर, सलवन रारी, चचीड़ा, एकडला, गढ़ा समेत सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन है। बरसात के समय नदी में बाढ़ और तेज बहाव होने से पुल खत्म हो जाता है। तब बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो जाता है। चचीड़ा गांव के मातादीन ने बताया कि हर वर्ष इस नदी से निकलने में कोई न कोई घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed