{"_id":"6940627a18f11c33b80b9dc6","slug":"girl-dies-after-five-days-of-illness-father-accused-of-poisoning-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145637-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच दिन से बीमार बालिका की मौत, पिता पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच दिन से बीमार बालिका की मौत, पिता पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन
फोटो-24-छात्रा के घर के बाहर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद
जाफरगंज। पांच दिन से बीमार चल रही बालिका की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। मां ने पिता पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
मामला थाना क्षेत्र के खदरी गांव का है। गांव निवासी धर्मराज की 13 वर्षीय बेटी रागिनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। परिजन के मुताबिक करीब पांच दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी जिसका इलाज चल रहा था।
रविवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां अनीता ने पति पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मां की ओर से पिता पर लगाए गए आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही बालिका की मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।