फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   girftaar

कोर्ट से फरार बंदी 13 माह बाद गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
girftaar
फतेहपुर। कोर्ट से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार शिवशरण सिंह यादव उर्फ विक्रम उर्फ बजरंगी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जाफरगंज सीओ संजय सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या में जेल में निरुद्घ शिवशरण निवासी बकरी थाना गाजीपुर और हाल पता विधातीपुर थाना असोथर को पेशी पर लाया गया था। दो फरवरी 2021 को एससी-एसटी कोर्ट से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। काफी तलाश के बाद उसका सुराग नहीं लगा था। गाजीपुर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने लिलरा मोड़ औगासी घाट मार्ग के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज है। सदर कोतवाली पुलिस उसका रिमांड बनवाएगी। एसपी राजेश कुमार सिंह की ओर से शातिर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शिवशरण सिंह का छोटा भाई हरनाम सिंह होमगार्ड है। वह पहले गाजीपुर, किशनपुर थाने में तैनात रहा है। इधर, काफी समय यूपी 112 वाहन चालक है। करीब तीन दशक से परिवार पैतृक गांव बकरी को छोड़कर असोथर थाने के विधातीपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशरण सिंह का क्षेत्र में आतंक बताया जाता है। उसने पहली बार 2004 में पुलिस पर फायरिंग की थी। 2007 में बम के साथ, तीसरी बार 2009 में तमंचे के साथ, 2010 में मादक पदार्थ के साथ, 2017 और 2018 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुआ। असोथर थाने के मल्हीपुर गांव में 2019 में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में एक अनुसूचित जाति के युवक की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। उसी मामले में जेल में निरुद्घ था। कोर्ट से पेशी के दौरान भाग निकला था। फरारी के दिनों में भी उसका ठिकाना गाजीपुर, ललौली और असोथर थाना क्षेत्र का यमुना कटरी इलाका रहा है।

कोर्ट से शिवशरण सिंह के भागने के बाद लॉकअप प्रभारी पवन कुमार शर्मा की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पवन शर्मा ने हेड कांस्टेबल सुनील पटेल, फारूख अहमद और शिवशरण पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। छह माह पहले पुलिस कर्मी बहाल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed