फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ghar baithe ada kar sakege grag aur jalkar

घर बैठे अदा कर सकेंगे गृह व जलकर

Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghar baithe ada kar sakege grag aur jalkar
noteban
अब शहरी घर बैठे गृहकर और जलकर की अदायगी कर सकेंगे। नगर पालिका कर वसूली के लिए स्वाइप मशीनों की व्यवस्था कर रही है। वसूली टीमों को स्वाइप मशीनें दी जाएंगी। टीमें घर-घर जाकर कार्ड से स्वाइप कर भुगतान जमा कराएंगी। नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को इसके लिए एचडीएफसी बैंक से समझौता किया है।
विज्ञापन


अभी तक नगर पालिका के कर विभाग के कर्मचारी बकायेदारों के घरों में जाकर नोटिस जारी करते हैं। नोटिस के आधार पर संबंधित शहरी नगर पालिका में कर जमा करता है। अब यह व्यवस्था न्यूनतम स्तर पर अमल में लाई जाएगी। हर टीम के पास स्वाइप मशीन होगी।
विज्ञापन


कर्मचारी उपभोक्ता के यहां जाकर मशीन के माध्यम से कर जमा कराएंगे। एटीएम न होने की दशा में नोटिस देकर दफ्तर में भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि अब उपभोक्ता पैसा न होने का बहाना नहीं बना सकेंगे। स्वाइप मशीन के माध्यम के संबंधित धनराशि नगर पालिका अपने खाते में जमा कर लेगी। व्यवस्था सफल होने पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में विभिन्न तरह के कर जमा करने के लिए स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed