{"_id":"608affaf8ebc3ebd034b4a48","slug":"genhu-katai-fatehpur-news-knp626019016","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं तौल न होने पर नाराज किसानों ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं तौल न होने पर नाराज किसानों ने डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
बिंदकी। मंडी समिति के तीन गेहूं क्रय केंद्रों में टोकन मिलने के बाद भी खरीद नहीं हो रही। इससे नाराज किसानों ने डीएम और एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर तौल चालू कराने के निर्देश दिए। किसानों ने पुलिस को भी सूचना दी। वहीं केंद्र प्रभारी ने बताया कि पहले का खरीदा हुआ गेहूं रखा हुआ है। धीरे-धीरे तौल कराई जाएगी।
गुरुवार को कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति परिसर में एक दर्जन से अधिक किसान गेहूं खरीद न होने से आक्रोशित हो गए। किसानों ने बताया कि उनका टोकन बनने के बावजूद उन्हें वापस किया जा रहा है। किसानों ने इस मामले में डीएम अपूर्वा दुबे तथा एसडीएम प्रियंका से शिकायत की। किसानों की शिकायत पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर डिप्टी आरएमओ से बात की और समस्या से अवगत कराया। एसडीएम प्रियंका ने लेखपाल भान सिंह को मौके पर भेजा और समस्या हल करने के निर्देश दिए। कस्बा लेखपाल ने बताया कि मजदूर मंगाए गए हैं।
किसानों के गेहूं की तौल की जाएगी। वहीं क्रय केंद्र प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक लगभग 6000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। एक ट्रक गेहूं फतेहपुर के पक्का तालाब स्थित एफसीआई गोदाम भेजा गया था। ट्रक खाली हो कर वापस नहीं आया। यहां पर पहले से ही गेहूं भारी मात्रा में रखा हुआ है। फिर भी जिन किसानों का टोकन बन चुका है। उनके तत्काल खरीद कराई जाएगी।