फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gay husband said, divorce me...not interested in girls

Fatehpur News: समलैंगिक पति बोला, मुझे तलाक दे दो..लड़कियों में नहीं रुचि

Mon, 12 Feb 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gay husband said, divorce me...not interested in girls
- पीड़िता ने पति समेत पांच पर प्रताड़ना व धोखे में रखकर शादी करने का मुकदमा कराया दर्ज
विज्ञापन

- हनीमून पर शारीरिक संबंध न बनाने पर पत्नी को हुआ शक
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। समलैंगिक पति ने लड़कियों में रुचि न होने की बात कहकर पत्नी से तलाक मांगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ धोखे में रखकर शादी करने और प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 29 मई 2021 को शहर के एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। हनीमून पर पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसे एहसास होने लगा कि पति समलैंगिक है या शादी के पहले से शारीरिक, मानसिक बीमारी ग्रसित है।
विज्ञापन

हनीमून से लौटने पर सास-ससुर को आपबीती बताई। ससुरालियों ने कुछ दिन में सब ठीक होने का भरोसा दिलाया। सास, ससुर, जेठ ने अपने घर में इसे नहीं बताने की बात कही। कुछ दिनों बाद पति को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान सास ने उसे पीटा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद पति से शादी के बारे में पूछने पर वह (पति) रोने लगा और स्वीकार किया कि उसने अपने परिवार और मामा के दबाव में आकर शादी की। बोला, मुझे तलाक दे दो, मेरी लड़कियों में कोई रुचि नहीं है। लड़के ही अच्छे लगते हैं। यह भी स्वीकारा कि वह समलैंगिक है।

ससुरालियों को यह बात बताने पर सास, ससुर, जेठ ने उसे बेल्ट से पीटा। वह एक सितंबर 2022 को भाई के साथ मायके आ गई। अभी वह मायके में रह रही है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed